धोरैया: होली के मौके पर धोरैया विधायक भूदेव चौधरी का ढोलक बजाते तथा फाग गीत गाते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
Dhuraiya, Banka | Mar 27, 2024 होली मिलन समारोह के मौके पर धोरैया प्रखंड क्षेत्रके विभिन्न गांव में विधायक ने पारंपरिक होली गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।जब विधायक ने 'राजा दशरथ के लाल अवध नगर में खेले होरी हो' गाया तो लोग खुद को तालियां बजाने और नाचने से नहीं रोक पाए।इस मौके पर विधायक ने ढोलक बजाकर फाग गीत गाया,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।