धोरैया: बेलडीहा गांव के युवक ने मारपीट किए जाने के सदमे में आकर वीडियो बनाते हुए घर में की आत्महत्या, दर्ज हुई प्राथमिकी
Dhuraiya, Banka | Mar 26, 2024 थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी अरविंद मिश्रा के 21 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मिश्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन की ईहलीला समाप्त कर ली।इसके पूर्व मृतक द्वारा एक वीडियो भी बनाया गया है ,जिसमें अपने साथ हुई मारपीट का जिक्र करते हुए गांव के ही कुछ लड़कों का नाम बताया है। मृतक के पिता अरविंद मिश्रा ने धोरैया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।