धोरैया: धोरैया पुलिस ने जाखा गांव से एससी एसटी मामले के नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा बांका जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 26, 2024 धोरैया पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाखा गांव से एससी एसटी मामले के नामजद अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गांव की ही रुक्मणी देवी ने आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी मामले में धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है।