धोरैया: स्टेट बैंक की शाखा से ऋण लेकर ऋण चुकता नहीं करने वाले नाननपैर गांव निवासी ऋणधारक को धोरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2024 स्टेट बैंक की बटसार शाखा से ऋण लेकर ऋण चुकता नहीं करना एक ऋणधारक को महंगा पड़ गया. इसको लेकर शाखा द्वारा सर्टिफिकेट केस दायर किए जाने के उपरांत वारंट निर्गत होने पर धोरैया पुलिस ने नानन पैर गांव निवासी ऋणधारक अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त ऋण धारक 1लाख 59 हजार 489 रूपए चुकता नहीं करने पर उसे बांका जेल भेज दिया गया।