धोरैया: धनकुंड पुलिस ने बदालीचक गांव से दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, फोटो वायरल करना पड़ा मंहगा
Dhuraiya, Banka | Mar 26, 2024 धनकुंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के बदालीचक गांव से दो देसी कट्टा के साथ एक युवक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि उक्त युवक द्वारा अपने फेसबुक आईडी से दो देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल किया गया था। सूचना के आलोक में पुलिस ने बदालीचक गांव पहुंच उसके घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।