धोरैया: धोरैया पुलिस ने अलग-अलग गांव से विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आठ वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dhuraiya, Banka | Mar 25, 2024 धोरैया पुलिस ने अलग-अलग जगह से विभिन्न कांडों में फरार चल रहे आठ वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। धोरैया थानाध्यक्ष अशोक कुमारने बताया कि इनमें तिलवारी गांवके मो हारुन, मो शरीफ, नानन पैर के दीप नारायण राय, कृष्ण पासवान, जल्लो राय, अमीन राय, युगल राय तथा अमीना देवी शामिल हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के विरुद्ध बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था।