किशनगंज: देवरी हाईवे के पास गाय के सामने आने से बाइक फिसली, युवक घायल
देवरी हाईवे के पास अचानक गाय सामने आने से बाइक सवार तेजस अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में तेजस को चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां बीसीएमओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने घायल का उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार तेजस को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के दौरान बाइक भी सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई