कुरई: ग्राम हरई में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, बाढ़, भूकंप और सर्पदंश से बचाव की जानकारी दी गई
Kurai, Seoni | Apr 8, 2026 सिवनी की ग्राम पंचायत हरई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीणों को बाढ़, भूकंप और सर्पदंश से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन समिति का गठन कर विभिन्न दलों का भी निर्माण किया गया।