फुलेरा मु. सांभर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर आज शनिवार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा हमारी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमारी पार्टी की बुराई कर रहे हैं।