बहराइच: सलारगंज इलाके में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद पर धारदार हथियार से किया हमला, इलाज जारी
दरगाह थाना अंतर्गत सलारगंज मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच घरेलू बात पर झगड़ा हो गया। पत्नी से झगड़ने के बाद गुस्सा युवक ने खुद पर धारदार हथियार से हमला कर के घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।