बहराइच: रमपुरवा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर, हादसे में तीन लोग हुए घायल
जिले के रमपुरवा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने घर जा रही थी। तभी उसकी बाइक पर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।