बहराइच: छावनी चौराहा स्थित मकान में सिलेंडर लीकेज के कारण लगी थी आग व आग से झुलसी महिला खतरे से बाहर, एसपी सिटी ने दी जानकारी
छावनी चौराहा स्थित एक मकान मे बृहस्पतिवार को सिलेंडर की लीकेज के कारण लगी आग मे एक महिला झुलस गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल मे जुट गई थी। इस मामले मे जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने शुक्रवार को बताया कि घटना सिलेंडर मे लीकेज के कारण हुई थी। उन्होंने बताया कि सिलेंडर नहीं फटा था और झुलसी महिला खतरे से बाहर है।