बहराइच: बहराइच जनपद की दो महिला प्रधान नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में होंगी शामिल
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में आकांक्षी जनपद बहराइच की दो महिला ग्राम प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।डीएम ने बताया कि यह पहला अवसर है जब दो ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय परेड हेतु आमंत्रित किया गया है।