बहराइच: बदलू भगतपुरवा इलाके में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक झुलसा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलू भगतपुरवा के रहने वाला युवक ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह युवक द्वारा बताया गया कि कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी भागने गया था। तभी वह ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। इलाज जारी है।