सेमरियावां ब्लॉक के वाशिन गांव में ग्रामीणों ने सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए कोटेदार को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार पिकअप वाहन से खाद्यान्न बाहर भेजा जा रहा था, जिसे लोगों ने रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने खाद्यान्न वापस घर मंगवा लिया। मामले की जांच जारी है।