कासगंज: कासगंज के भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा ने संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया
भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉक्टर मानवेन्द्र सिंह रहे। वहीं कार्यक्रम में आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल की निंदा की।