जरीडीह: जैनामोड़ में मोतिम अंसारी के आवास पर रमजान पर रोजेदारों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
जरीडीह प्रखंड अंतर्गत जैनामोड़ स्थित मोतिम अंसारी के आवास पर रोजेदारों के लिए दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो रोजेदारों ने शामिल होकर मगरिब नवाज की अजान सुनकर फल, जूस आदि का सेवन किया। साथ ही क्षेत्र की बरक्कत के लिए दुआ मांगी। इस दौरान मुख्य रूप से हाजी दिनबाबू अंसारी, आदील फैजी, हाजी शेराजुद्दीन अंसारी सहित अन्य रोजेदार शामिल हुए।