जरीडीह: चिलगड्डा के बलरामपुर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 राधा कृष्ण महायज्ञ का भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
चिलगड्डा पंचायत के बलरामपुर में पांच दिवसीय श्री श्री 108 राधा कृष्ण महायज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे व भव्य कलश शोभयात्रा के साथ हुआ। इस कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य हाकिम महतो व काशीनाथ सिंह शामिल हुए।