जरीडीह: भसकी में जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया खूब उत्पात
भसकी में 22 हाथियों के झुंड ने पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए तीन घरों को तोड़ कर कई किसानों के खेत में लगे फसल को रौंद कर चट कर गया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने गांव के जाटू मांझी के घर को तोड़ कर दो मन धान व एक क्विंटल चावल खा गया। जिसके बाद बुली मांझी व प्रदीप हेम्ब्रम के घर को तोड़ अंदर घुसकर लगभग 2 क्विंटल चावल खा गया।