जरीडीह: जैनामोड़ स्थित अग्रवाल मैरिज हॉल में बोकारो जिला डेकोरेटर्स एशोसिएशन ने रोजेदारों के लिए रखी इफ्तार पार्टी
जैनामोड़ स्थित अग्रवाल मैरिज हॉल में बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन 11 ज़ोन चंदनकियारी, पिंडराजोरा, चास, बोकारो, जैनामोड़, तुपकाडीह, बेरमो, चंद्रपुरा, कथारा, गोमिया, करहरियाँ के सदस्यो द्वारा रमजान को लेकर रोजेदारों के बीच इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी रोजेदारों ने इस इफ्तार पार्टी में शामिल होकर मगरिब नवाज की अजान सुनकर फल का सेवन किया।