जरीडीह: बहादुरपुर में भारतीय जनता पार्टी बेरमो विधानसभा संचालन समिति की हुई बैठक
बहादुरपुर स्थित सभागार में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गिरिडीह लोकसभा चुनाव के तहत बेरमो विधानसभा संचालन समिति के कोर कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी व प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा व बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शामिल हुए।