जरीडीह: जरीडीह प्रखंड सभागार में बीडीओ जयपाल महतो ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर की बैठक
जरीडीह प्रखंड सभागार में बीडीओ जयपाल महतो ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी जैसी अन्य सभी मूलभूत सुविधाओ को लेकर पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बी.आर.पी के साथ अनिवार्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के विषय पर समीक्षा बैठक की गई।