अर्की: अर्की में आयोजित हिमाचल प्रदेश पैंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Arki, Solan | Apr 10, 2024 सामुदायिक भवन अर्की में बुधवार को हिमाचल प्रदेश पैंशनर फैडरेशन खण्ड अर्की की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता खण्ड प्रधान मदनलाल गर्ग ने की। बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि जो कर्मचारी 2016 से 2022 तक रिटायर हुए है,उन्हें अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है जिसे दिया जाए। इसके अलावा सरकार से मांग की गई कि चिकित्सा बिलों के भुगतान को लेकर बजट में प्रावधान हो।