अर्की: नए बस अड्डे अर्की में आज हिन्दू जागृति मंच अर्की ने नवरात्रों के उपलक्ष्य पर किया कार्यक्रम आयोजित
Arki, Solan | Apr 9, 2024 हिन्दू जागृति मंच अर्की के द्वारा चैत्र नवरात्र तथा विक्रमी संवत 2081 के शुभारंभ के अवसर पर आज अर्की मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच द्वारा 75 किलो सूजी का हलवा बनाकर भक्तजनों में वितरित किया गया। मंच के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा वह पिछले 29 वर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्य करते आ रहे है।