अर्की: अर्की पुलिस ने फरार व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करने के बाद मिली 2 दिन की पुलिस रिमांड
Arki, Solan | Apr 9, 2024 अर्की उपमण्डल के सुझाईला गांव में विगत दिनों बिजली के करंट से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जानकारी के अनुसार सुझाईला गांव के निवासी जीतराम ने अपने खेत मे जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा हेतु बिजली करंट लगाया था,जिसमे चम्यावल गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जीत राम जो कि अन्वेषण के दौरान फ़रार हो गया था। जिसे अर्की पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।