अर्की: मानव कल्याण समिति अर्की की आज हुई बैठक, 21 अप्रैल को आम सभा करवाने पर बनी सहमति
Arki, Solan | Apr 8, 2024 मानव कल्याण समिति अर्की की बैठक आज समिति कार्यालय अर्की में हुई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोहर लाल ने की। बैठक में निर्णय लिया गया की 21 अप्रैल को समिति की आम सभा होगी तथा नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके अलावा बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि मांझू सड़क की मुरम्मत के कार्य को गति दी जाए। इस बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।