अर्की: भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय अर्की में मनाया स्थापना दिवस
Arki, Solan | Apr 6, 2024 भाजपा मंडल अर्की द्वारा आज पार्टी कार्यालय अर्की में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और यह भारतीय जनसंघ के विचारों पर आधारित है। आज लोग भाजपा पर विश्वास कर रहे है।