अर्की: अर्की कॉलेज में बास्केटबॉल कोर्ट व ओपन एयर जिम को लेकर लाखों रुपए का हुआ भ्रष्टाचार-दीपक गुप्ता,अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ
Arki, Solan | Apr 6, 2024 अर्की कॉलेज के ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कॉलेज के अंदर वितीय अनियमितता को लेकर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बास्केटबॉल कोर्ट के लिए 8,81,950 रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। गुप्ता ने कहा कि यह राशि बिना कार्य के ही मंडी जिला की एक कम्पनी के खाते में डाल दी गई है