हसनपुर: सैदनगली में चोरों के हौसले बुलंद, घर में कोमल लगाकर लाखों की चोरी
सैद नगली में चोरों का आतंक एक ही रात में दो घरों को बनाया निशाना लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। नगर पंचायत सैद नगली के सब्दलपुर शर्की निवासी नन्हे पुत्र मंगली दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है ।शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कमरे के पीछे नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।