भिंड नगर: जिला अस्पताल के SNCU की छत गिरी, तीन महिलाओं समेत नवजात घायल, बड़ा हादसा टला
भिंड जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) वार्ड में स्थित दुग्धपान कक्ष की छत और फॉलसीलिंग रविवार को अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वार्ड में सात महिलाएं मौजूद थीं और अपने नवजात बच्चों को दुग्धपान करा रही थीं। घटना में तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गए।जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।