शाहगंज: सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम ने रविवार की सुबह करीब 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर, स्टॉक बुक समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच की। सभी अभिलेख अपडेट और व्यवस्थित मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। सीएमओ ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर प्रसव रजिस्टर देखा तथा माताओं को उपलब