पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान परिवार संग पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, दरबार साहिब में टेका मत्था
लोजपा (R) के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने पूरे परिवार के साथ पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार साहिब में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चरणों में मत्था टेका और शांति-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान गुरुद्वारा के ग्रंथी ने चिराग पासवान और उनके परिवार को सिरोपा भेंट कर आशीर्वाद दिया।