पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में जूस विक्रेता से मारपीट मामले की पटना सदर डीएसपी ने दी जानकारी
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में जूस की दुकान लगाने वाले एक युवक के साथ 4–5 अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए PMCH भेजा। इस घटना को लेकर रविवार सुबह 11 बजे पटना सदर डीएसपी अभिनव ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।