पटना ग्रामीण: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण 19-20 नवंबर को संभव, सियासी हलचल तेज
बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी की 17 नवंबर को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि 19 या 20 नवंबर को बिहार में नई सरकार का गठन होगा। वहीं इस बार डिप्टी CM की रेस में सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे और चिराग पासवान का भी नाम शामिल है।