सिंगरौली: यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न चौराहों पर चलाया चेकिंग अभियान, 50 से अधिक वाहनों का चालान कर वसूला ₹17000 का जुर्माना
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर 17000/- रूपये जुर्माना अधिरोपित किए जाने के साथ-साथ जागरुकता अभियान चलाया गया।