#गाजीपुर समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में स्वागत समारोह आयोजित कर भव्य अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि दिनेश कुमार यादव के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का स्वागत करते हुए उपस्थित नेताओं ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में सदर विधायक जैकिशन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, सुशील जायसवाल, सर्वेश पाल, प्रदेश सचिव सिकंदर कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, रवींद्र प्रताप यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।