गढ़ी: घलकिया गांव में शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम
घलकिया गांव में सर्व समाज के ततवावधान में गुरुवार को सुबह 9 बजे शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम वैदिक विधान एवं पूजा अर्चना के साथ पंडित मुख्य आचार्य दिनेश जानी तलवाड़ा एवं विनय कुमार व्यास के सह आचार्यत्व में 11 विप्रवरो द्वारा श्री गणेश वंदना श्री विष्णु स्नान हिमाद्रि संकल्प 10 विधि स्नान, हवन,मातृका पूजन, मंडप प्रवेश, आदि आयोजन संपन हुए।