सागर नगर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में जिला स्तरीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया
सागर के पद्माकर सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय मिलेट्स फूड से फेस्टिवल का शुभारंभ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सोमवार शाम 5:00 किया।प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेले का उद्घाटन करते हुए किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में सांसद लता वानखेडे भी उपस्थित रही।