जहानाबाद: जहानाबाद के नए एसपी कोटा किरण कुमार ने सम्हाला पदभार, आया पहला बयान, असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी
जहानाबाद: जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा किरण कुमार ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगी।