मानिकपुर: मारकुंडी पुलिस की कार्रवाई में लंबे समय से फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में किया गया पेश
चित्रकूट। मारकुंडी थाना पुलिस ने वांछितों की गिरफ्तारी अभियान के तहत वारंटी अभियुक्त रामभवन कोल (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध मारपीट और डीए एक्ट के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर रविवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस नोट जारी किया गया है।