कानपुर: कल्यानपुर में देशी तमंचों के साथ व्यक्ति के वीडियो को वायरल करने वाले मामले में शेयर करने वाले व्यक्ति का बयान आया सामने
सोशल मीडिया में तमंचे के साथ वायरल वीडियो वाले मामले में पुलिस ने जब वायरल करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह वीडियो उसे अच्छा लगा तो उसने डाउनलोड कर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया।उसने इस गलती के लिए क्षमा मांगते हुए लोगों से ऐसी गलती न करने की अपील की।