कानपुर: नौबस्ता बंबा केसा के पास मिला युवक का शव ,पुलिस जांच में जुटी
नौबस्ता बंबा केसा के पास शव मिलने की जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव की पहचान हनुमंत विहार के रहने वाले 52 वर्षीय राकेश सविता के रूप में हुई।एसीपी ने जानकारी दी कि हनुमंत विहार थाने में मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।हनुमंत विहार पुलिस के द्वारा ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है