कानपुर: IMA के डॉक्टर द्वारा पुलिस कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में आज आईएमए और प्रणोदय संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आईएमए के डॉ. सुनील गुप्ता और डॉ. प्रदीप टंडन ने सीपीआर वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला में कार्डियो पल्मोनरी रिस्सिटेशन जो की हृदयाघात कि स्थिति में (दिल और फेफड़े को दोबारा चालू करना) क्या करना चाहिए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। पुतले के ऊपर सीपीआर देना सिखाया गया।