कानपुर: त्रिवेणी मार्केट में हाउस टैक्स जमा ना होने से नगर निगम ने दुकानों को किया सील, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
किदवई नगर के त्रिवेणी मार्केट में हाउस टैक्स जमा ना होने से नगर निगम ने दुकानों को सील कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी नेता कमल उत्तम ने बताया कि सारे दुकानदार मकान मलिक को समय से किराया देते हैं। मकान मलिक द्वारा हाउस टैक्स नहीं जमा किया गया। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।