लातेहार: उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह में विदाई समारोह का आयोजन, शिक्षकों को उपहार देकर किया गया सम्मानित
उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह डी डी ओ शारदा कुमारी के 31 अक्टूबर को सेवानिवृति हो रहीं है।इस मौके पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह मे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अतुल कुमार ने किया।