लातेहार: लातेहार विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, निर्वाची पदाधिकारी ने दी जानकारी
लातेहार विधानसभा क्षेत्र से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिसमें धीरेंद्र कुमार (बरवैया, मनिका) व संजय कुमार रवि (गोविंदपुर बालूमाथ) शामिल हैं। अब 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमाएंगे।