लातेहार: मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से बागी उम्मीदवार मुनेश्वर उरांव का नामांकन हुआ स्वीकृत
जिले के मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए स्कूटनी का कार्य मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे संपन्न हो गया।निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार स्क्रुटनी के दरम्यान त्रुटि पाये जाने पर दो निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल परहिया एवं बैजनाथ सिंह का नामांकन पत्र को रद्द किया गया।जबकि मुनेश्वर उरांव का नामांकन स्वीकृत किया गया।