सेड़वा: सेडवा में पुलिस थाना अधिकारी सहित अन्य आठ पुलिस जवानों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित क्षेत्र के लोग रहे मौजूद
Sedwa, Barmer | Feb 26, 2024 बाड़मेर:जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सेड़वा पुलिस थाने में रविवार को थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश सहित अन्य आठ पुलिस जवानों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित पुलिस थाने में हुआ। जहां पर क्षेत्र के लोगों ने बड़े धूमधाम के साथ पुलिस अधिकारियों को विदाई दी। एक साथ 9 जने पुलिस थाने से विदा होने के दौरान क्षेत्र की लोगों की आंखों में भी आंसू आते दिखे।