सेड़वा: बाखासर के बछवाल गांव में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से 1 किसान की हुई मौत, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
Sedwa, Barmer | Feb 7, 2024 बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बेगसर पुलिस थाना इलाके के बछवाल गांव में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक किसान साजन राम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आपको बता दें कि झटका मशीन से करंट लगने के कारण किसान की मौत हुई है। इससे पहले भी यहां पर एक बार ऐसी घटना हो चुकी है।