सेड़वा: बाखासर के भारत माला सड़क पर पशु को बचाने के चक्कर में बोलोरो गाड़ी पलटी दो की गई जान तीन गंभीर रूप से घायल
Sedwa, Barmer | Feb 25, 2024 बाड़मेर जिले के बाखासर इलाके के भारतमाला सड़क मार्ग पर रविवार को सारला गांव से सांचौर की तरफ जा रही एक लग्जरी बोलेरो एसएलएक्स गाड़ी जो की सड़क पर पशु आने के बाद, उसको बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर झाड़ियां में पलट गई। हादसे दो लोगों की जान चली गई। तथा तीन अन्य गंभीर घायल हुए।फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।